आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग डिवाइस नहीं रह गए हैं अब लोग ऐसा फोन चाहते हैं जो कैमरा गेमिंग बैटरी और AI फीचर्स में शानदार हो इसी मांग को ध्यान में रखते हुए vivo ने अपना नया स्मार्टफोन vivo X300 FE पेश किया है यह फोन प्रीमियम डिज़ाइन पावरफुल प्रोसेसर और आधुनिक फीचर्स के साथ आता है।
vivo X300 FE उन यूज़र्स के लिए खास है जो फ्लैगशिप अनुभव चाहते हैं लेकिन बजट को भी संतुलित रखना चाहते हैं यही कारण है कि यह फोन लॉन्च से पहले ही चर्चा में बना हुआ है इसके कैमरा सिस्टम AI तकनीक और लंबे बैटरी बैकअप ने टेक प्रेमियों का ध्यान खींचा है।
Vivo अपने नए स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को भारतीय बाजार में 6 मई को दोपहर 12 बजे पेश करने जा रहा है कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लगातार कई पोस्ट साझा कर इस लॉन्च की पुष्टि की है अब तक ज्यादातर चर्चा प्रीमियम फ्लैगशिप Vivo X300 Ultra को लेकर हो रही थी लेकिन हाल ही में सामने आए एक ताजा लीक ने अचानक Vivo X300 FE को सुर्खियों में ला दिया है।
दरअसल इंटरनेट पर इसकी रिटेल बॉक्स की कथित तस्वीर वायरल हुई है जिसने फोन की संभावित कीमत को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है माना जा रहा है कि इस बार Vivo X300 FE पहले की तुलना में ज्यादा महंगी कीमत के साथ दस्तक दे सकता है लॉन्च से पहले सामने आई इस जानकारी ने टेक प्रेमियों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है अगर आप भी Vivo X300 FE से जुड़ी कीमत फीचर्स और अन्य अहम जानकारियां जानना चाहते हैं तो आगे पढ़ते रहें।
कलर ऑप्शन
चीन की मशहूर टेक कंपनी ने आधिकारिक तौर पर साफ कर दिया है कि Vivo X300 FE भारतीय बाजार में तीन शानदार कलर वेरिएंट्स के साथ एंट्री लेने वाला है।
| Noir Black |
| Urban Olive |
| Lilac Purple |
सामने आई लीक रिपोर्ट्स की मानें तो Vivo X300 FE के रिटेल बॉक्स में यूज़र्स को रोज़मर्रा की ज़रूरी एक्सेसरीज़ देखने को मिल सकती हैं पैकेज के अंदर कंपनी चार्जर USB डेटा केबल सुरक्षा के लिए प्रोटेक्टिव कवर SIM निकालने वाला टूल वारंटी से जुड़े दस्तावेज़ और क्विक स्टार्ट गाइड देने की तैयारी में है हालांकि आधिकारिक लॉन्च तक इन सभी चीज़ों में बदलाव संभव माना जा रहा है।
Vivo X300 FE के स्पेसिफिकेशन्स
अब Vivo X300 FE को लेकर शायद ही कोई बड़ी जानकारी छिपी रह गई हो कंपनी ने अपनी आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन से जुड़ी ज्यादातर हार्डवेयर डिटेल्स पहले ही साझा कर दी हैं डिजाइन की बात करें तो यह फोन काफी स्लिम प्रोफाइल के साथ आएगा इसकी मोटाई केवल 7.99mm रखी गई है जबकि वजन 191 ग्राम होगा जिससे यह हाथ में प्रीमियम फील देने वाला है।
परफॉर्मेंस के मामले में Vivo X300 FE काफी दमदार नजर आ रहा है इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलने वाला है जिसे LPDDR5X RAM और तेज UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा यानी यूजर्स को हाई-एंड गेमिंग से लेकर मल्टीटास्किंग तक हर काम में स्मूद एक्सपीरियंस देखने को मिल सकता है।
बैटरी सेक्शन भी इस फोन की बड़ी खासियत बनने वाला है। Vivo इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी देने जा रहा है, जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम होगी साथ ही 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट इसे और ज्यादा प्रीमियम बनाता है कम समय में फोन चार्ज होकर तैयार हो जाएगा जो भारी इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी यह स्मार्टफोन कई शानदार फीचर्स लेकर आने वाला है इसमें Zeiss के सहयोग से तैयार किया गया 50MP Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा मिलेगा जिसके साथ 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर भी दिया जाएगा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50MP का Zeiss-ट्यून कैमरा मौजूद होगा।
इसके अलावा Vivo ने भारत में Zeiss Telephoto Extender Gen 2 सपोर्ट की पुष्टि भी कर दी है यह तकनीक 200mm तक की फोकल लेंथ उपलब्ध कराने में सक्षम होगी जिससे दूर मौजूद ऑब्जेक्ट्स को भी शानदार डिटेल के साथ कैप्चर किया जा सकेगा।